उत्तर प्रदेश

राजभवन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2024 के तहत राजभवन स्थित नाले की साफ-सफाई हुई सम्पन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राज्यपाल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2024‘ के अंतर्गत आज आठवें दिन राजभवन कार्मिकों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा राजभवन के समीप स्थित नाले एवं नाले के आस-पास कूड़े, गंदगी तथा झाड़ियों की सफाई की गई।

राजभवन में ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान‘‘ निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आज राजभवन के प्रवेश द्वार संख्या-1 के पास स्थित नाला एवं आस-पास की जगहों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

विदित है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर, 2024 से शुरू होकर गांधी जयंती 02 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता‘‘ थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान पूरे देश में संचालित हो रहा है। इसी क्रम में आज राजभवन के समीप स्थित नाले की सफाई की गई।

इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी गृहस्थ अधिष्ठान, श्री अनुराग सिंह यादव, उद्यान निरीक्षक श्री भूषण प्रसाद सिंह, राजभवन के सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button