खेल-खिलाड़ी

टीम इंडिया के लिए टेंशन बने दो धाकड़ खिलाड़ी, एशिया कप से पहले वेस्टइंडीज में हुआ बुरा हश्र

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारतीय टीम इस वक्त वेस्टइंडीज में है, जहां टेस्ट और वनडे सीरीज निपटाने के बाद टी20 सीरीज खेल रही है. ये दौरा पहले से ही भारतीय टीम के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था लेकिन ये कई मायनों में अहम था. खास तौर पर वनडे सीरीज पर सबकी नजरें थीं, क्योंकि ये एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे दो बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी का हिस्सा थी।

भारत की तैयारियों और प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, खास तौर पर वनडे में किये गए एक्सपेरिमेंट्स को लेकर. इन सबसे अलग टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ी ज्यादा बड़ी टेंशन बन गए हैं, जो इस दौरे पर अभी तक नाकाम रहे हैं, जिन्हें इन दोनों बड़े टूर्नामेंटों के लिए टीम इंडिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

टीम इंडिया के ये दो सितार हैं- शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव. दो ऐसे बल्लेबाज जो दो महीने पहले तक बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे. शुभमन गिल पिछले एक साल से तीनों फॉर्मेट और आईपीएल में रनों का अंबार लगा रहे थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी पिछले डेढ़ साल से टी20 फॉर्मेट में इंटरनेशनल और आईपीएल में खूब रन बटोरकर गेंदबाजों को परेशान किया. ऐसे में इसी महीने होने वाले एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप के लिए इनकी जगह पक्की मानी जा रही थी।

शुभमन गिल हर फॉर्मेट में बेअसर
वेस्टइंडीज दौरे पर इनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. इसमें इनकी फॉर्म के अलावा विंडीज क्रिकेट की खस्ता हालत भी थी. मगर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है और दोनों ही कोई बड़ा असर डालने में नाकाम रहे हैं. शुभमन गिल की बात करें तो वो तीनों सीरीज का हिस्सा रहे हैं और सिर्फ एक पारी को छोड़कर कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button