सत्ता पक्ष

ट्रूनैट मशीनें वैश्विक महामारी कोविड-19 की चेन को तोड़ने में सहायक

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रूनैट मशीनों का आकार छोटा होने के बावजूद यह बेहद उपयोगी है। इसमें जांच का परिणाम एक से डेढ़ घण्टे के अन्दर प्राप्त हो जाता है। यह मशीनें टी0बी0 की जांच में भी सहायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2025 तक देश को टी0बी0 से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार भी इसके लिए प्रतिबद्ध है। ट्रूनैट मशीनें इसमें भी उपयोगी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि टूªनैट मशीनों को प्राइवेट अस्पतालों में लगाने की कार्यवाही भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी करने के साथ ही, उन्हें सुदृृढ़ भी किया गया है। वर्तमान में राज्य में 23 सरकारी लैब संचालित हैं तथा प्रतिदिन लगभग 15 हजार टेस्ट हो रहे हैं। राज्य में एल-1, एल-2 एवं एल-3 के अस्पतालों में कुल 01 लाख 01 हजार से अधिक बेड उपलब्ध हैं।

Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777