उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने और इस चुनौती से सफतापूर्वक निपटने में ट्रूनैट मशीनें सहायक सिद्ध होंगी। मशीन की आवश्यकता और महत्व के दृृष्टिगत राज्य सरकार ने तेजी से निर्णय लेते हुए इससे सभी जनपदों और 06 मेडिकल काॅलेजों में स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 के अधिकतर मामले मेडिकल इन्फेक्शन के कारण हो रहे हैं। इन मशीनों की सहायता से प्रदेशवासियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक आपरेशन से पूर्व मरीजों की कोविड-19 सम्बन्धी जांच की जा सकेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह मशीनें राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 की चेन को तोड़ने में सहायक सिद्ध होंगी।
Back to top button