उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां गिरफ्तार, महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का है आरोप

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था और पुलिस को 50 दिन से भी अधिक वक्त से उसकी तलाश थी।

पुलिस ने बताया कि शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे बशीरहाट अदालत ले जाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने  बताया कि वह फिलहाल हवालात में है और उसे दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखालि के लोग लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button