यूपी में 13 Sub District Officials का स्थानन्तरण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को Sub District Officials का स्थानान्तरण कर उनकी नई तैनाती कर दी है।
इस स्थानान्तरण के तहत अमरोहा के डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मौर्य को मैनपुरी का Sub District Officials बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर के उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को लखनऊ, हरदोई की डिप्टी कलेक्टर वंदना त्रिवेदी को पीलीभीत और स्टेट आफिसर मजिस्ट्रेट आगरा कैनाल वर्क्स नई दिल्ली कमलेश कुमार अवस्थी को गोरखपुर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
शाहजहांपुर के उप जिलाधिकरी अजय कुमार तिवारी को विशेष कार्याधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे-औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
इसी प्रकार प्रतापगढ़ के डिप्टी कलेक्टर विजय पाल को शाहजहांपुर, राम सजीवन मौर्य को वाराणसी से चंदौली, आशाराम को मथुरा से आजमगढ़ और सदानंद गुप्ता को मथुरा से बुलंदशहर के उप जिलाधिकारी के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
इसके साथ ही संतकबीरनगर के उपजिलाधिकारी राम जीवन को औरैया, ब्रजेशकुमार सिंह को मथुरा से एटा, दिनेश कुमार गुप्ता को आजमगढ़ से सुलतानपुर और हिमांशु कुमार गुप्ता को बुलंदशहर से संकबीरनगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्थानान्तरित किए गए अधिकारी बिना ज्वाइनिंग पीरियड का उपभोग किए 18 सितम्बर तक अपनी नई तैनाती के जनपद में प्रत्येक दशा में कार्यभार ग्रहण कर ले।