धार्मिक

आठवीं मोहर्रम के जुलूस को लेकर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, शाम सात बजे से लागू होगा डायवर्जन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आठवीं मोहर्रम पर जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार शाम को पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डायवर्जन शाम सात बजे से लागू होगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि जुलूस रात करीब नौ बजे दरियावाली मस्जिद से शुरु होकर पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा के सामने से रूमी गेट, नींबू पार्क चौराहे से बाएं खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज के सामने से फूलमंडी, मेडिकल चौराहा, विक्टोरिया स्ट्रीट सब्जी मंडी मोड़ से बाएं होते हुए गुफरान मआब इमामबाड़ा आकर समाप्त होगा।

इधर नहीं जा सकेंगे

– सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज क्रासिंग से पक्का पुल जिन्नातों वाली मस्जिद व बड़ा इमामबाड़ा की ओर।
– हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहन/रोडवेज बस चौक की तरफ।
– हरदोई रोड से कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल चौराहा की ओर।
– कैसरबाग से पक्का पुल के रास्ते सीतापुर रोड की तरफ।
– तिराहा शहमीना रोड से जिन्नातो वाली मस्जिद, पक्कापुल होकर बड़े इमामबाड़े की ओर।
– कैसरबाग से हरदोई रोड के जाने वाले वाहन पक्का पुल व मेडिकल चौराहा की ओर।
– नींबू पार्क फ्लाईओवर से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ।
– चौक चौराहे से खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कालेज से नींबू पार्क तिराहे व मेडिकल चौराहा की ओर।
– मेडिकल चौराहा से कोई यातायात नींबू पार्क तिराहा एवं नक्खास की ओर।
– मेडिकल कालेज चौराहे से कमला नेहरू चौराहे की ओर।
– नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ।
– मेडिकल चौराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर।
– पक्का पुल खदरा तिराहे से वाहन पक्का पुल, जिन्नातो वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा की ओर।
– कुड़िया घाट रोड तिराहा से नींबू पार्क चौराहे की तरफ।
– घंटाघर तिराहे से नींबू पार्क या बड़े इमामबाड़ा की तरफ।

इधर से जा सकेंगे

– डालीगंज क्रासिंग से चौराहा नंबर-8, आईटी चौराहे के रास्ते।
– वाहन बालागंज चौराहे से दाएं कैम्पवेल रोड होकर।
– घंटाघर, दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से बाएं बंधा रोड कुड़ियाघाट से दाएं नया पुल होकर जाएंगे।
– डालीगंज पुल से दाहिने नदवा, आईटी चौराहा, कपूरथला चौराहा, मड़ियांव के रास्ते।
– मेडिकल कालेज चौराहा/डालीगंज पुल होकर।
– डालीगंज पुल से दाएं इक्का तांगा से नदवा बंधा, आईटी, मड़ियांव, दुबग्गा बाईपास की ओर।
– चौक चौराहा, ठाकुरगंज या चरक चौराहा होकर।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button