ज्योतिष

आज का राशिफल | 05 अप्रैल 2025

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मेष

आज नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आनंद का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आएगा। मार्केटिंग संबंधी कारोबारियों को लाभ होगा।

वृष

आज परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए।

मिथुन

आज विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। आप ऑनलाइन शॉपिंग में काफी व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। अपने काम का भरपूर आनंद उठाएंगे।

कर्क

आज राजनीतिक लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवाएं। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शांति से निपटाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह

आज रोजगार के नए विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम विवाह के लिए परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। करियर के लिए दिन बहुत अच्छा है। फिर भी किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें।

तुला

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। आप अनुसंधान के मूड में हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है।

धनु

आज साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

मकर

आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करें। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। यदि किसी महत्वपूर्ण बैठक के लिए जा रहे हैं, तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ

अाज बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है।

मीन

आज रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button