उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

तीन मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ का लोकार्पण किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 374 करोड़ रुपये से अधिक लागत की ‘ग्रीनवुड अपार्टमेंट आवासीय परियोजना’ के आवंटियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रामगढ़ताल 1800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बेहतरीन प्राकृतिक झील के रूप में देश व दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां पर नये-नये होटल बन रहे हैं। विगत दिनों यहां पर क्रूज सेवा भी प्रारम्भ की गयी है।

पहले रामगढ़ताल गंदगी, अपराध का गढ़ बन गया था। मृतप्रायः हो चुके रामगढ़ताल में कोई अकेले नहीं आता था। आज रामगढ़ताल में तीन मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट प्रारम्भ किया जा रहा है।

लोग यहां अपने परिवार या अतिथियों के साथ आयेंगे और झील के किनारे लुत्फ उठा पायेंगे। आधुनिक सोच के साथ रामगढ़ताल विकास व रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोरखपुर क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर में रोजगार प्राप्त होगा।

गोरखपुर में आने वाले पर्यटकों को रामगढ़ताल में क्रूज, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, चिड़ियाघर आदि का आनंद लेने का अवसर प्राप्त होगा। गोरखपुर में रात्रि के समय जब यहां पर लाइटिंग होती है, तो बहुत ही सुन्दर दृश्य दिखायी देता है। यह सभी चीजें यहां पर उपलब्ध हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5.20 एकड़ की ग्रीनवुड अपार्टमेंट आवासीय परियोजना में 03 बी0एच0के0 के 300, 04 बी0एच0के0 के 179 फ्लैट बनने हैं। अपार्टमेंट के लिए आज यहां जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनको आवंटन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये हैं।

लाभार्थियों को हर हाल में समय से फ्लैट्स प्राप्त हों। गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 02 जुलाई, 2027 तक रखा गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण वर्ष 2027 के पहले इन लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराने का प्रयास करे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button