विविध

अवैध तरीके से कनाडा आने वालों को नहीं मिलेगा कोई लाभ: त्रुदू

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मांट्रियल। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू का कहना है कि अमेरिका से कनाडा में प्रवेश के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद चेक प्वाइंट को अवैध तरीके से पार करने वाले शरणार्थियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पैदल पार कर अमेरिका से क्यूबेक प्रांत पहुंचने वाले शरणार्थियों की संख्या में कमी लाने के लिए यह टिप्पणी की है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान त्रुदू ने कहा, ‘‘कनाडा खुले विचारों वाला और सभी का स्वागत करने वाला समाज है, क्योंकि कनाडा के लोगों को अपनी आव्रजन प्रणाली पर भरोसा है, विश्वास है कि हमारा देश विधि के शासन पर चलता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप अवैध तरीके से कनाडा में प्रवेश करते हैं तो आपको कोई लाभ नहीं होगा। आप नियमों का पालन करें।’’ क्यूबेक के अधिकारियों के साथ मिलने के बाद त्रुदू ने खेतों और जंगलों के जरिए राज्य में अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों से निपटने के लिए एक कार्य दल के गठन की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अब आने वालों को कड़ी छंटनी प्रक्रिया से गुजरना होगा, और इसका कोई ‘‘शॉर्ट कट’’ नहीं है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button