
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत
CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, चिल्लाकर कहा- ‘मैंने खाया जहर’
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास से करीब 100 कदम की दूरी पर शुक्रवार को एक युवक ने जहर खा लिया। पुलिस को देखते ही उसने जोर-जोर से चिल्लाकर कहा कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए।
पुलिस ने युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। युवक की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले के रूप में हुई है। अभी तक जहर खाने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई जा सके।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



