निरंतर कड़ी मेहनत से विश्वविद्यालय को हासिल हुई ये उपलब्धि
प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा किए गए निरीक्षण एवं मूल्यांकन में ‘ए प्लस‘ (3.28) ग्रेड प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई और निरंतर उन्नयन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
यहाँ ज्ञातव्य है कि नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस‘ सर्वाेच्च ग्रेड है और ‘ए प्लस‘ का शुमार भी उच्चतम ग्रेड में ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने अपने प्रयासों में सर्वाेच्च ग्रेड से मात्र ‘0.22‘ अंकों से ही पीछे रहते हुए ये उच्चतम ग्रेड प्राप्त किया है जो की एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
नैक के उच्चतम ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालयों में शुमार होने के साथ ही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय देश के प्रमुख शीर्ष संस्थानों में भी शामिल हो गया है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय वर्ष 2004 में नैक का “बी” ग्रेड तथा वर्ष 2016 में नैक का “बी प्लस” ग्रेड प्राप्त कर चुका है और अब तीसरी बार के मूल्यांकन में सर्वाेच्च ग्रेड के निकटतम सी0जी0पी0ए0 हासिल करते हुए श्ए प्लसश् ग्रेड प्राप्त किया है।
बी प्लस ग्रेड से ‘ए प्लस‘ ग्रेड तक के इस सफर में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा निरंतर मार्गदर्शन, अनवरत समीक्षा बैठकों के माध्यम से विश्वविद्यालय में अकादमिक एवं व्यवस्थागत सुधार कराते हुए नैक हेतु प्रस्तुत की जाने वाली सेल्फ स्टडी रिपोर्ट को बेहतर कराने हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने के साथ-साथ इस कार्य में लगे प्राध्यापकों तथा अन्य सदस्यों को भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने विश्वविद्यालय की नैक टीम को हर बिन्दु पर शत्-प्रतिशत् तैयारी के लिए जोर देते हुए कड़ी मेहनत के साथ सुधार करते हुए प्रत्येक मानक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता पर ले जाने के लिए मार्ग दर्शन भी किया।