
फ्लैश न्यूजभारत
‘लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में बम है’, सुनकर स्टाफ के उड़े होश; CISF जवानों ने छान मारी खाक
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को सीसीएसआई एयरपोर्ट की एक फ्लाइट में बम की सूचना से अफरातफरी मच गई। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 16:25 बजे लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में बम रखे होने की धमकी मिली।
इस पर तत्काल बम खतरा आंकलन समिति को बुलाया गया। विमानन प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए। सीआईएसएफ कर्मियों ने बिना देरी विमान की सुरक्षा की जांच की। यात्रियों को विमान से उतारकर उनके लगेज की पड़ताल हुई।
जानकारी झूठी मिली
इस दौरान यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। विमान की आइसोलेशन-वे पर जांच-पड़ताल की। बताया कि जांच के बाद सूचना फर्जी पाई गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को 16:58 बजे उड़ान भरने की अनुमति दे दी। तब उसे गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



