उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन‌ को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भगवान बदरीविशाल के दर्शन‌ किये ।

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह 

श्री बदरीनाथ धाम: 27 अक्टूबर ।श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में अतिविशिष्ट अतिथियों तथा श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है‌ आज रविवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह  तथा कई अन्य अतिथियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

अतिथिगण आज रविवार पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हैलीपैड पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अगवानी कर माल्यार्पण किया। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मंदिर में दर्शन तथा पूजा के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह  को अंगवस्त्र से सम्मानित किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। उपा रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की तथा गांधी घाट पहुंचकर अलकनंदा नदी के पावन जल से आचमन किया

आज भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मंदिर में दर्शन के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777