राष्ट्रीय

देश के विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है-आनंदीबेन पटेल

 भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज वाराणसी में  दीनदयाल हस्तकला संकुल, ट्रेड सेंटर में 51वें राष्ट्रीय कंपनी सचिव सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। अपने सम्बोधन में श्री धनखड़ ने कहा सचिव सम्मेलन के लिए काशी को चुना गया, यह एक महान उपलब्धि है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने काशी का काया पलट कर दिया है।

उपराष्ट्रपति ने कहा धारा 370 की वजह से कश्मीर ने बहुत कुछ सहा है वह अस्थायी धारा धीरे-धीरे स्थायी बन गई थी जिसका खात्मा किया गया। उन्होंने कहा वर्षों से लंबित राम मंदिर का फैसला आया और उसका निर्माण चल रहा है और हमें इंतजार है जनवरी 2024 का जब उसका भव्य उद्घाटन होगा।

उन्होंने देश की मजबूत आर्थिक स्थिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस दशक के अंत तक भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।सरकार की नीतियों से किसानों को फायदा हुआ। महिला आरक्षण विधेयक का पास होना ऐतिहासिक है।

उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि अब शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है जिसने हमारी विकास यात्रा को गति दी है और भारत इस मुकाम तक पहुंचा है।प्रशासन में बिचौलिए खत्म हुए और पारदर्शिता बढ़ी। सरकार की जनहितकारी नीतियां और देश को आगे ले जाने वाली दूरदर्शी सोच ने भारत को इस बुलंदी पर पहुंचाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो मूलभूत परिवर्तन देश में हो रहे हैं इस परिवर्तन में कंपनी सचिवों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी और वे निभा रहे हैं।

आर्थिक राष्ट्रवाद के बारे में बात करते हुए श्री धनखड़ जी ने कहा कि ट्रेड बिजनेस और इंडस्ट्री को एक साथ आना पड़ेगा तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777