उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

पार्कों के आय-व्यय की रिपोर्ट दें LDA-स्मारक समितियां… समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने नियमित मॉनीटरिंग के दिए निर्देश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं स्मारक समिति की ओर से संचालित पार्कों के संबंध में बैठक की। इसमें रख-रखाव, क्रिया कलापों एवं संचालन पर जोर दिया। निर्देश दिए कि पार्कों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ खराब लाइटें, फव्वारे और अन्य उपकरण तत्काल ठीक कराएं। प्रत्येक पार्क की आय एवं व्यय का विवरण उपलब्ध कराएं।

बैठक में प्रमुख पार्कों जननेश्वर मिश्र पार्क, डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, राम मनोहर लोहिया पार्क, गोमती रिवर फ्रंट पार्क आदि पार्कों के रख-रखाव, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, हरित क्षेत्र के संरक्षण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों की स्थिति एवं आगंतुक सुविधाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाएं। सीसीटीवी कैमरों के साथ आगंतुकों की सुविधा के लिए स्पष्ट सूचना पट्ट एवं दिशा सूचक बोर्ड लगाएं जाएं। बच्चों के खेल उपकरणों एवं ओपन जिम की नियमित जांच करके मरम्मत कराएं। हरित पट्टियों की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए पौधारोपण अभियान को प्राथमिकता दें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button