फ्लैश न्यूज

राज्यपाल की अध्यक्षता में राजभवन में योग दिवस आयोजन की बैठक सम्पन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज यहाँ राजभवन में 21 जून को होने वाले योग दिवस आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यपाल जी ने निर्देश दिया कि आयोजन सिर्फ राजभवन तक न होकर प्रदेश के प्रत्येक स्कूल, खुले मैदानों, पार्कों आदि में वृहद रूप से कराने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने प्रमुख सचिव आयुष विभाग श्रीमती लीना जौहरी से खास तौर पर प्रत्येक जनपद में इस आयोजन को वृहद रूप में कराने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गर्भवती माताओं को तथा आंगनवाड़ी के बच्चों को भी योग सिखाने की व्यवस्था हो, जिससे स्वस्थ संतान के साथ-साथ बच्चों में भी योग की आदत विकसित हो।

इसी क्रम में राज्यपाल जी ने प्रकृति और मौसम के साथ जुड़कर योगाभ्यास कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा खुले मैदानों में योगाभ्यास के दौरान यदि वर्षा होती है तो मौसम के अनुकूल सहज आसनों का योग किया जाए,

लेकिन योगाभ्यास प्राकृतिक वातावरण में ही किया जाए। राज्यपाल जी ने झुग्गी-बस्तियों के निवासियों, भिक्षावृत्ति से पृथक होकर मुख्य जीवनधारा से जुड़े उम्मीद संस्था की महिलाओं और बच्चों को भी योग में जोड़ने को कहा।

उन्होंने मंडलायुक्त लखनऊ मंडल डॉ0 रोशन जैकब को निर्देश दिया कि इन बस्तियों के निवासी लोगों को योग से अवश्य जोड़ें तथा उन्हें योग की सामग्री यथा टी-शर्ट, मैट आदि भी उपलब्ध करवाएं।

बैठक में राज्यपाल जी ने उ0प्र0 सरकार से भी अपेक्षा की कि प्रदेश के सभी मंत्रीगण अलग-अलग स्थलों पर जाकर योग कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करें तथा लोगों में योग के प्रति जागरूकता और रूचि का प्रसार करें। राज्यपाल जी ने बैठक में जन सहयोग से योग के जनसंकल्प पर जोर दिया और कहा कि योग का प्रमुख उद्देश्य स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button