विविध

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा, उ0प्र0 सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

अपने संबोधन मुख्य सचिव ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विगत 5 वर्षों में विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं में ऐतिहासिक रूप से सुधार हुआ है। इसके साथ ही छात्रों के लिए आकर्षक लर्निंग मेटीरियल उपलब्ध कराया गया है। अब सम्पूर्ण ध्यान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर दिये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढाये जाने के सम्बन्ध में प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाये जाए। समय-समय पर सभी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्य में लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए। बच्चों का परीक्षा परिणाम इस सत्र से साफ्ट कॉपी में मोबाइल पर भेजा जाए।

बैठक में समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2023-24 में प्राथमिक विद्यालयों के उपयोगर्थ 10,375 टैबलेट तथा 8778 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के उपयोगार्थ 17556 टैबलेट क्रय तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10,000 रुपये प्रति इकाई की दर से 11,868 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के उपयोगार्थ 23,736 टैबलेट क्रय के लिये पीएमयू एवं पीएमसी के रूप में चयनित संस्था यूपी डेस्को अथवा विभाग द्वारा टैबलेट्स क्रय की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

इसी प्रकार 3530 परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सेटअप किये जाने तथा 1515 उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में आईसीटी लैब के प्रोक्योरमेण्ट एवं स्थापना का कार्य यूपीएलसी संस्था द्वारा अथवा विभाग द्वारा कराये जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

इसी क्रम में कार्यकारी समिति द्वारा 92 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना के लिये श्रीट्रॉन इण्डिया लि0 एवं 280 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हेतु उ0प्र0 इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन लि0 को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। समग्र शिक्षा माध्यमिक के अन्तर्गत आईआईटी गांधीनगर, गुजरात के माध्यम से भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित एवं पजल्स हेतु खोजी बॉक्स क्रय किये जाने एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button