फ्लैश न्यूजभारत

हादसे के शिकार सीएमएस के छात्र की सेहत पर हो रहा सुधार, बास्केटबॉल पोल गिरने से सर में लगी थी चोट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। स्कूल में खेल के दौरान बास्केटबॉल पोल गिरने से हेड इंजरी के शिकार छात्र को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बचाने में सफलता पाई है। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते दिनों सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), कानपुर रोड के 17 वर्षीय छात्र अक्षय दीप शुक्ला के साथ स्कूल में खेल अवधि के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया था।

बास्केटबॉल खेलते समय अचानक एक भारी बास्केटबॉल पोल उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे छात्र को गंभीर सिर की चोट (हेड इंजरी) आई। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और सहपाठियों ने उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत को देखते हुए आपातकालीन उपचार शुरू किया गया।

अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने सीटी स्कैन सहित सभी आवश्यक परीक्षण किए। जांच में पाया गया कि चोट अत्यंत गंभीर है और सर्जिकल हस्तक्षेप (ऑपरेशन) से सुधार की कोई संभावना नहीं है। अक्षय को तत्काल वेंटिलेटर की आवश्यकता थी, जिसके बाद उन्हें ट्रॉमा वेंटिलेटरी यूनिट में भर्ती किया गया।

यहाँ उनकी देखभाल टीवीयू प्रभारी डॉ. ज़िया अरशद और डॉ. राम गोपाल मौर्य की कड़ी निगरानी में की गई। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार आठ दिनों तक गहन आईसीयू देखभाल, दवाओं और मॉनिटरिंग से मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। जिसके बाद टीम ने उन्हें वेंटिलेटर से हटा कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा।

डॉक्टरों के अनुसार, अक्षय दीप की हालत में तेजी से सुधार है। डॉ. ज़िया अरशद ने बताया कि यदि मरीज की स्थिति इसी प्रकार बनी रही, तो अगले कुछ दिनों में उसे वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा, जहाँ आगे की चिकित्सा एवं पुनर्वास शुरू किया जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button