फ्लैश न्यूज

अलियाबाद बाजार में गूँजा ‘जय श्रीराम’, 84 कोसी परिक्रमा का जत्था पहुंचते ही श्रद्धा का सैलाब

अलियाबाद बाजार में सोमवार सुबह श्रद्धा का अनोखा दृश्य देखने को मिला। 84 कोसी परिक्रमा कर रहे साधु-संतों का विशाल जत्था जैसे ही बाजार में पहुंचा, पूरा इलाका ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर साधु-संतों का स्वागत किया और मार्ग भगवान राम के नाम से सराबोर हो गया।

परिक्रमा दल रविवार देर रात संतनामी भजनाश्रम में विश्राम करने के बाद तड़के करीब 6 बजे अलियाबाद से आगे बढ़ा। साधु-संत रामधुन के साथ आगे बढ़ते रहे, जबकि महिलाओं और वरिष्ठ श्रद्धालुओं ने भी पूरी आस्था के साथ परिक्रमा में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777