उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने आयार्च नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग हेतु तैयार सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग हेतु तैयार सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा की। विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन हेतु पहली बार एस0एस0आर0 दााखिल करने जा रहा है।

राज्यपाल ने एस0एस0आर0 का क्राइटेरिया वाइज बिंदुवार अवलोकन करते हुए टीम के सदस्यों से सुधार हेतु व्यापक चर्चाएं की। प्रस्तुतिकरण में सभी बिंदुओं पर गतिविधि युक्त फोटो कैप्शन सहित लगाने हेतु राज्यपाल ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने शिक्षण में ट्रांसजेन्डर्स की शिक्षा के कार्यक्रम भी आयोजित कराएं।

राज्यपाल ने प्रस्तुतिकरण में क्राइटेरिया तीन और सात का पुनर्लेखन करके समृद्ध भाषा में प्रस्तुतिकरण बनाने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कृषि शिक्षा और शोध की अन्यतम उपलब्धियाँ है।

उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऊसर जमीन पर पैदा हो सकने वाली कृषि किस्मों का विकास और उसका देश के अन्य भागों में भी हो रहे बेहतर उपयोग का विवरण भी जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी विशेषताओं को अपने एस0एस0आर0 में हाइलाइट करे।

विश्वविद्यालय द्वारा अपनी बेस्ट प्रैक्टिस के प्रस्तुतिकरण के दौरान थारू जनजाति के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया गया। राज्यपाल ने इस कार्य की सराहना की एवं थारू निवासों को मैप बनाकर प्रस्तुतिकरण में दर्शाने को कहा।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति को नैक मंथन और शिक्षा मंथन-2023 कार्यशाला के अुनभवों को विश्वविद्यालय की एस0एस0आर0 मेें जोड़ने को कहा। टीम के सभी सदस्यों को सशक्त प्रस्तुतिकरण बनाने और सुदृढ़ एस0एस0आर0 दाखिल करने का निर्देश देते हुए राज्यपाल ने बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की सख्त अपेक्षा की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा श्री पंकज जॉनी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 बिजेन्द्र सिंह, टीम के सभी सदस्य तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button