विविध

राज्यपाल ने लोकायुक्त को आवास मंत्री द्वारा दी गयी मंजूरी की जांच के आदेश दिये

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने आज राज्य के लोकायुक्त से कहा कि वह मुंबई में झुग्गी पुनर्वास योजना के संबंध में आवास मंत्री प्रकाश मेहता द्वारा दी गयी मंजूरी की जांच करें। राज भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से इस मामले में जांच शुरू करने के लिये लोकायुक्त को निर्देश जारी करने को कहा था।

यह योजना दक्षिण मुंबई के एम पी मिल कंपाउंड में एक झुग्गी बस्ती के पुनर्वास से जुड़ी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राज्यपाल को लिखे एक खत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रकाश मेहता पर झुग्गी पुनर्वास योजना को मंजूरी देने से जुड़े आरोपों के संबंध में विधानसभा के दोनों सदनों के सामने बयान दे चुके हैं, और महाराष्ट्र के लोकायुक्त को इस मामले की जांच सौंपी जानी चाहिये।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने महाराष्ट्र लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम-1971 की धारा 17 की उपधारा (3) के तहत जांच के आदेश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777