विश्‍व

पूर्व राष्ट्रपति को जेल से निकालकर नजरबंद किया गया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद मुइज के निर्वाचित होने के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को जेल से निकालकर घर में नजरबंद कर दिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति यामीन अपने कार्यकाल (2013 से 2018 तक) के दौरान रिश्वतखोरी और धनशोधन के आरोपों के तहत जेल में बंद हैं।

मुइज पूर्व राष्ट्रपति यामीन की पार्टी क ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। जेल से घर में नजरबंद करने का ‘स्थानांतरण आदेश’ निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ के अनुरोध पर दिया है।

मुइज़ 17 नवंबर को शपथ लेंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को हुए मतदान के औपचारिक परिणाम रविवार को जारी किए, जिसमें मुइज़ को 54.04 प्रतिशत वोट मिले, जबकि सोलिह को 45.96 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ा।

चुनाव का पहला दौर सितंबर के पूर्वार्द्ध में सम्पन्न हुआ था, जिसमें आठ उम्मीदवारों में से किसी को भी 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल नहीं हुए थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button