कारोबार

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल इन कंपनियों को लगा झटका

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 364.62 अंक टूटकर 81,883.99 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 117.15 अंक फिसलकर 25,379.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मुख्य तौर पर गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.70 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 3,465.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,031.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button