फ्लैश न्यूज

राज्यपाल की अध्यक्षता में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या का 26वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या का 26 वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।

दीक्षांत समारोह में 595 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 27 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया गया। कुलाधिपति स्वर्ण पदक आठ, कुलपति स्वर्ण पदक 11 तथा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक आठ मेधावियों को दिया गया।

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं मुख्य परिसर को मिलाकर स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के कुल 595 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गईं। जिसमें स्नातक के कुल 330, परास्नातक के 238 तथा पीएचडी के कुल 27 छात्र-छात्राओं को उपाधिय़ां दी गईं। राज्यपाल द्वारा डिजिलॉकर पर सभी उपाधियों/अंक तालिकाओं को अपलोड किया गया।

राज्यपाल ने उपाधि/पदक प्राप्तकर्ता सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि स्वर्ण पदक विजेताओं में 55.55 प्रतिशत छात्राएं हैं और 08 में से 06 कुलाधिपति पदक विजेता भी छात्राएं हैं, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।

उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी मेहनत और संकल्प से प्राप्त सफलता उनकेे जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो एक शुरुआत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कृषि, प्रौद्योगिकी, नवाचार और शोध को बढ़ावा देने का आह्वान किया, जिससे न केवल उनका भविष्य उज्ज्वल हो,

बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्थान में योगदान का प्रतीक हैं और उन्हें अपनी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया गया है।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान ने अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम से नैक ‘ए प्लस प्लस‘ ग्रेड प्राप्त किया है। इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के साथ उत्तर प्रदेश को भी पूरे देश में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button