विविध
नियम-कानून से उपर है पासपोर्ट मंत्रालय की Tanvi Seth
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ:Tanvi Seth उर्फ सादिया को पासपोर्ट देने के लिए पासपोर्ट मंत्रालय ने सारे नियम-कायदे दरकिनार कर दिए। बिना आपत्तियां देखे और दस्तावेज जांचे ही उन्हें पासपोर्ट जारी करा दिया गया।

पासपोर्ट मंत्रालय अधिकारी ने बुधवार रात को ही फोन किया और गुरुवार को Tanvi Seth को पासपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। परिणामस्वरूप दिल्ली के दबाव में आए अफसरों ने गुरुवार को एक घंटे में पासपोर्ट जारी कर दिया।
Tanvi Seth पर धार्मिक टिप्पणी करने के आरोपित पासपोर्ट विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक विकास मिश्र के अनुसार तन्वी के कई दस्तावेज मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। उनका नाम अब सादिया है, जबकि उन्होंने आवेदन में हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड लगाया, जिस पर Tanvi Seth नाम लिखा हुआ है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



