विविध
भारत के 10 लाख बैंक कर्मचारी दो दिन की Strike पर
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सरकारी बैंकों के प्रबंधन भारतीय बैंक संघ के दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मियों की दो दिवसीय Strike आज से शुरु हो गई। इसके चलते देशभर के सरकारी बैंकों में बैंकिंग सेवाएं बाधित हैं।

हालांकि निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक में कामकाज सामान्य तौर पर चल रहा है। सिर्फ चेक क्लियरेंस जैसी कुछ सेवाएं बाधित हैं, क्योंकि क्लियरिंग हाउस का संचालन स्टेट बैंक आफ इण्डिया द्वारा किया जाता है।
महीने के आखिर में Strike होने से बैंक शाखाओं से वेतन की निकासी प्रभावित हुई है, वहीं कुछ एटीएम मशीनों के प्रभावित होने की भी संभावना है। इसके अलावा शाखाओं में जमा, सावधि जमा का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम, मुद्रा बाजार से जुड़े इत्यादि अन्य कामों पर इस Strike का असर देखा जा सकता है।



