विविध

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की राज्य स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं को प्रशासकीय विभागीय अपनी ओनरशिप (स्वामित्व) लेते हुये अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप निर्माण कार्यों को पूर्ण करायें।

ताकि हैण्डओवर लेने के समय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। परियोजनाओं की गुणवत्ता व समयबद्धता को सुनिश्चित कराने के लिये प्रशासकीय विभाग परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत पूर्ण परियोजनाओं का प्रशासकीय विभाग द्वारा शीघ्र हैण्डओवर लिया जाये। कार्यक्रम के तहत 10 पॉलिटेक्निक, 26 आई0टी0आई0 व 21 डिग्री कॉलेजों को सम्बन्धित कार्यदायी संस्था क्रियाशीलता के स्तर पर लाते हुये प्रशासकीय विभाग को शीघ्र हैण्डओवर करायें।

उन्होंने कहा कि जनपद सिद्धार्थ नगर में संरचनात्मक रूप से असुरक्षित आंगनबाड़ी केन्द्रों को चिन्हित कर उनका सर्वे कराया जाये, सर्वे के अनुसार केन्द्रों का ध्वस्तीकरण या मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जाये। अक्रियाशील आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्रियाशील कराने के लिये कार्ययोजना एवं समय-सारिणी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तैयार की जाये।

बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अमेठी में 18.33 करोड़ रुपये की लागत से 141 आंगनबाड़ी केन्द्र, 35.37 करोड़ रुपये की लागत से 447 प्राथमिक विद्यालय के कार्य, 36.54 करोड़ रुपये की लागत से 7 विद्युतीय संरचना, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से 01 सद्भाव मण्डप, 4.08 करोड़ रुपये की लागत से 5 सामुदायिक हाल, पार्क एवं शौचालय के प्रस्तावों पर मंजूरी प्रदान की गई।

इसी क्रम में जनपद बिजनौर में भारत सरकार की 25वीं इम्पावर्ड कमेटी में स्वीकृत राजकीय इण्टर कॉलेज को पूर्व चयनित स्थल अजुपुरा चौहान विकास खण्ड कोतवाली के स्थान पर विकास खण्ड नूरपुर के ग्राम आजमगढ़ में निर्माण कराने की सहमति प्रदान की गई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button