विविध

शीघ्र ही उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 40,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रुपये की 6,778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इनमें 686 करोड़ रुपये की 3,529 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 545 करोड़ रुपये की 3,249 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। उन्होंने युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व विकास का वातावरण गांव-गांव तक पहुंच रहा है। हम सभी को एकजुट होकर विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए, क्योंकि विकास की प्रक्रिया से ही हमारा वर्तमान और भविष्य सुरक्षित रहने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व, प्रदेश में माफिया, गुण्डे, अपराधी व दंगाई हावी थे। जनपद अम्बेडकरनगर भी माफियाओं, अपराधियों की अराजकता से प्रभावित था। समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था। वर्ष 2017 में हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश से माफियाराज समाप्त हुआ है। आज उत्तर प्रदेश माफियामुक्त प्रदेश हो गया है। पर्व एवं त्योहार में विघ्न व बाधा डालने वाले अपराधी समाप्त हो गए हैं। अब प्रदेश में पर्व एवं त्योहार शान्ति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहन, बेटियों, व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए हैं। परिणामस्वरूप प्रदेश से बेटियों, व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्व गायब हो गए हैं। बहन-बेटियों की सुरक्षा का दायित्व पूरे समाज का होता है। प्रदेश की शान्ति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से राज्य सरकार सख्ती से निपटेगी। यदि किसी माफिया ने गरीब, किसान एवं व्यापारी की जमीन पर कब्जा किया है,

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button