विविध

Soniya,राहुल सहित पूरी कांग्रेस जमानत परः मोदी

Soniya गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर है, हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार जमानत पर है और जनता को ऐसी पार्टी की सरकार से मुक्ति लेनी चाहिए।हिमाचल प्रदेश में एम्स,आईआईआईटी की आधारशिला रखने के बाद यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘आज हिमाचल में जमानती सकार चल रही है। ये जमानती सरकार है। मुझसे कांग्रेस के कुछ लोग मिलने आए थे। ऐसे ही बात चली। मैंने उनसे पूछा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। इन्हें बदलते क्यों नहीं।

Soniya-राहुल पर किया करारा वार

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस के लोगों ने) कहा कि कैसे बदलें… हमारी पूरी पार्टी जमानत पर है। कौन बदलेगा भला। हमारी अध्यक्षा (Soniya गांधी) नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। हमारे युवराज नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि अब सब (कांग्रेस पार्टी में) जमानत पर हैं। पार्टी जमानत पर है, सरकार जमानत पर है।

राज्य सरकार पर निशाना

राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि अब हिमाचल के लोग बताएं कि इस जमानती सरकार को जमानत देंगे कि नहीं। मुक्ति देना है कि नहीं। कब तक इस जमानती सरकार को झेलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार ने इस देश को खोखला कर दिया है। हमारा देश पहले गरीब नहीं था। हमारे देश के नागरिक अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन नहीं थे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि लूट का माल दूसरों की जेब में जा रहा है तो धीरे धीरे मुंह फेर लिया। उन्होंने कहा कि अब फिर से नया युग आया है। अब एक एक पाई का हिसाब रखा जा रहा है, जनता के कल्याण में खर्च हो रहा है।

अपनी सरकार को सराहा

मोदी ने कहा कि पिछले तीन, साढ़े तीन साल में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। 2014 से पहले अखबार के पन्नों पर दिन रात भ्रष्टाचार की खबरें होती थीं। आरोप लगते थे कि कोयला में कितना गया, जल में इतना गया, नभ में इतना गया। उन्होंने कहा कि वह भी एक वक्त था जब आए दिन यह सवाल पूछा जाता था कि कितने पैसे गये…आज भी एक वक्त है जब पूछा जाता है कि मोदी जी कितने पैसे आए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot