राष्ट्रीय

Rafale पर Rahul Gandhi के दिए बयान पर Smriti Irani का पलटवार

मणिपुर में हिंसा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया.

उन्होंने ट्वीट किया कि “मणिपुर जल रहा है. यूरोपीय संघ की संसद ने भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला. इस बीच, राफेल के जरिये बैस्टिल दिवस परेड का टिकट मिल गया।

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को “कुंठित वंशवादी” कहा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहते हैं और वे “मेक इन इंडिया” की महत्वाकांक्षा को ठेस पहुंचाते है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मणिपुर की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोगों के बुनियादी मुद्दों का समाधान करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है.

भारत ने मणिपुर की स्थिति पर यूरोपीय संघ की संसद में पारित किए गए एक प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ से प्रेरित करार देते हुए खारिज कर दिया था.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777