राष्ट्रीय

Smirti Irani ने इसरो की उपलब्धियों की तारीफ की

वैज्ञानिक निगार शाजी को उद्धृत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं से भेदभाव नहीं होता।

शाजी एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं जो इसरो में काम करती हैं। वह भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की परियोजना निदेशक हैं। टाइम्स नाउ के अमेजिंग इंडियन पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि यह मंच न केवल लोगों के प्रति सभ्यतागत सहानुभूति का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि धैर्य, दृढ़ संकल्प और अनुग्रह का भी प्रतिनिधित्व करता है।

समारोह में शाजी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘निगार जी ने जोरदार ढंग से कहा कि वह एक ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जिसमें कोई लैंगिक भेदभाव नहीं है, जहां क्षमता से अवसर का फैसला होता है, और यही सब ’नया भारत’ है।’’ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ने ऐसे भारत के बारे में बात की जो बदल रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777