धार्मिक

आंवले के पेड़ में होता है श्रीहरि विष्णु का वास, घर में लगाने से प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की कृपा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ज्योतिष शास्त्र में कई पेड़ पौधों को बेहद पवित्र माना जाता है। वहीं इन पौधों में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इन पेड़ों को घर पर लगाने से सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। बताया जाता है कि आंवले के पेड़ में श्रीहरि विष्णु का वास होता है। इस पेड़ को अपने घर में लगाने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर होती है।

ऐसे में अगर आप भी आंवले के पेड़ को घर में लगाना चाहते हैं, तो बता दें कि यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिशा में आंवले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है।

जानिए किस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़

अगर आप भी अपने घर पर आंवले का पेड़ लगाना चाहते हैं। तो बता दें कि पूर्व, उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में इन पेड़ को लगाया जा सकता है। इस दिशा में आंवले का पेड़ लगाने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आंवले के पेड़ में श्रीहरि विष्णु का वास होता है। ऐसे में इस पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर सकती है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है। वहीं घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

प्राप्त होगी सुख-समृ्द्धि

आपको बता दें कि आंवले के पेड़ में रोजाना जल चढ़ाने और पंचमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराने से सभी समस्याएं दूर हो सकती है। इस उपाय को करने से व्यक्ति को धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

मान्यता के अनुसार, आंवले के पेड़ में त्रिदेव वास करते हैं। इस पेड़ की जड़ में भगवान ब्रह्मा, बीच में भगवान विष्णु और तने में भोलेनाथ का वास होता है। ऐसे में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आंवले के पेड़ में सात बार सूत का धागा लपेटना चाहिए। फिर घी का दीपक जलाकर कपूर की आरती करनी चाहिए।

इस दिन लगाएं आंवले का पेड़

जो भी व्यक्ति गुरुवार या शुक्रवार के दिन आंवले का पेड़ लगाता है। उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button