उत्तराखंडविविध

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम यात्रा 2025

कपाटोत्सव कार्यक्रम हुआ घोषित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025

• श्री बदरीनाथ धाम
कपाट खुलने की तिथि 4 मई प्रात: 6 बजे।

• श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा प्रारम्भ बुधवार 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्र नगर।
•23 अप्रैल को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश में पूजा-अर्चना के बाद अपराह्न मुनकीरेती प्रवास हेतु प्रस्थान,
•24 अप्रैल प्रात: मुनिकीरेती से श्रीनगर, प्रवास के बाद डिम्मर गांव प्रस्थान।
•29 अप्रैल तक डिम्मर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रवास
• 30 अप्रैल डिम्मर से गरूड़ गंगा पाखी प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम।

•1 मई को डिम्मर से श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ
•2 मई को गाडू घड़ा, श्री रावल जी, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से पांडुकेश्वर प्रवास हेतु प्रस्थान।

•3 मई शाम को सभी देव डोलियां सहित पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी, गाडू घड़ा, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं श्रीमान रावल जी श्री बदरीनाथ धाम को पहुंचेगे।

•रविवार 4 मई प्रात: 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे।

 

श्री केदारनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025

कपाट खुलने की तिथि
शुक्रवार 2 मई।

कपाटोत्सव कार्यक्रम

•27 अप्रैल रविवार को श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना

• 28 अप्रैल सोमवार को पंचमुखी मूर्ति का श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम।

• 29 अप्रैल मंगलवार को गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम

• 30 अप्रैल बुधवार को फाटा से श्री गोरामाता मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम।

• 1 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान।

• शुक्रवार 2 मई को प्रात:7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button