विविध

श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा

ऋषिकेश से मुनिकीरेती प्रस्थान।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

*श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2024*

*नरेंद्रनगर राज दरबार में श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा आज शाम पहले पड़ाव ऋषिकेश से शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती को प्रस्थान।*
• *12 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट*

ऋषिकेश: 26 अप्रैल। राज महल नरेन्द्र नगर से भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु जाने वाली गाडूघड़ा तेलकलश यात्रा आज अपराह्न साढ़े तीन बजे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के रेल्वे रोड स्थित चेलाचेतराम धर्मशाला से शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती हेतु प्रस्थान हुई। रेल्वे रोड से मुनिकीरेती तक जगह-जगह भक्तजनों ने दर्शन का पुण्य अर्जित किया।
आज शुक्रवार सुबह से ही चेलाचेतराम धर्मशाला में गाडूघड़ा के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिला भजन मंडली ने भगवान बदरीविशाल के भजनों से शमा बांधा। लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
दानीदाताओं की ओर से श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी थी।

तेलकलश यात्रा कल 27 अप्रैल को मुनिकीरेती से श्रीनगर गढवाल प्रस्थान करेगी
28 को डिम्मर तथा 7 मई तक श्री लक्ष्मी मंदिर डिम्मर प्रवास करेगी 9 मई को जोशीमठ, 10मई पांडुकेश्वर, 11 मई शाम को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी 12 मई को प्रात: 6 बजे भगवान बदरीविशाल मंदिर के कपाट खुलेंगे।
आज ऋषिकेश गाडूघड़ा के मुनिकीरेती प्रस्थान के अवसर स्वामी मुकुंदानंद जी महाराज सहित देवप्रयाग विधायक कंडारी, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, तथा श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button