पश्चिम बंगालराष्ट्रीय

नंदीग्राम में उमड़े जनसैलाब पर बोले शाह- बहुत बड़े मार्जिन से जीत रहे शुभेंदु

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है. इस चरण में नंदीग्राम हॉट सीट बनकर उभरी है. यहां सीएम और तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है. इसी सिलसिले में आज नंदीग्राम में जहां ममता बनर्जी पदयात्रा कर रही हैं, वहीं, वहीं शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रोड शो कर रहे हैं.

शुभेंदु के पक्ष में अमित शाह का रोड शो

बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में गृह मंत्री अमित शाह भी नंदीग्राम पहुंच चुके हैं. शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में अमित शाह रोड शो कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने शुभेंदु के साथ लोगों को अभिवादन स्वीकार किया.

अमित शाह को जीत का भरोसा

नंदीग्राम में रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेगी. ममता बनर्जी को लेकर अमित शाह ने कहा कि जनता के सामने कोई मुख्यमंत्री नहीं होता है, क्योंकि जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है और नंदीग्राम से इस बार बीजेपी ही चुनाव जीतेगी.

अमित शाह ने कहा कि भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब को देखकर लगता है कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीत का परचम लहराएगी. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बता दें, बंगाल की 30 सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान होना है.
अमित शाह ने कहा कि जो अभूतपूर्व उत्साह रोड शो में नंदीग्राम की जनता ने दिखाया है, इससे सुनिश्चित है कि बहुत बड़े मार्जिन के साथ भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता की वृद्ध मां को पीट-पीटकर मारा जाता है, कल की उस मां की भी मृत्यु हो गई है. फिर भी ममता दीदी महिला सुरक्षा की बात करती हैं, इसको बंगाल की जनता भली-भांति जानती है.

अमित शाह ने कहा कि जहां ममता दीदी निवास करती हैं उसके 5 किमी दायरे के अंदर ही एक बलात्कार की घटना घटी. महिला सुरक्षा की बात करने वाली ममता दीदी को मैं पूछना चाहता हूं कि जब आप नंदीग्राम में हो उस समय ऐसी घटना होती है तो बंगाल की सुरक्षा का क्या होगा?
शाह ने कहा कि यहां जो लोगों और कार्यकर्ताओं से बात हुई तो सबका मानना है कि परिवर्तन तो पूरे बंगाल में करना है, लेकिन पूरे बंगाल में परिवर्तन का सरल रास्ता है कि यहां नंदीग्राम में ममता दीदी को हरा दो.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777