कारोबार

बाजार में लौटी रौनक! Sensex 550 अंक उछला, Nifty 24600 के पार, भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के कारण पिछले कई सत्रों से लहूलुहान हो रहा घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को हरे निशान में लौट आया। वैश्विक बाजारों में आए सुधार और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के भरोसे ने बाजार को शुरुआती कारोबार में ही मजबूती दे दी। इस दौरान वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू शेयर बाजारों में भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.27 अंक उछलकर 79,666.46 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.86 प्रतिशत उछलकर 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर रहा था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button