कारोबार

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीन दरों में कटौती के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर में बाजार बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 595.02 अंक उछलकर 72,696.71 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 181.85 अंक चढ़कर 22,020.95 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर बढ़त में रहे। वहीं मारुति सुजुकी और नेस्ले के शेयर घाटे में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान और हांगकांग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे वहीं चीन का बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत बढ़कर 86.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक की बढ़त के साथ 72,101.69 अंक और निफ्टी 21.65 अंक चढ़कर 21,839.10 अंक पर बंद हुआ था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button