उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

26 जनवरी के मौके पर गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित होंगे सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार व मंजिल सैनी

लखनऊ: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी भी शामिल है।  एडीजी प्रशांत कुमार और आईपीएस मंजिल सैनी को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

 बता दें कि  सम्मान सूची में शामिल प्रशान्त कुमार की अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ की नियुक्ति के दौरान 2017 को दिल्ली स्थित प्रीत विहार के मेट्रो हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल के चिकित्सक डा. श्रीकान्त गौड़ के अपहरण के उपरान्त अपराधियों द्वारा 05 करोड़ की फिरौती की मांग किये जाने की सूचना पर प्रशान्त कुमार तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन एवं मंजिल सैनी तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा दिल्ली पुलिस की टीम के साथ उच्च कोटि का समन्वय स्थापित कर जब मेरठ में कांवड़ मेला शिखर पर था।

उस दौरान एक साहासिक मुठभेड़ के बाद डा. श्रीकान्त गौड़ को सकुशल बरामद किया गया और 04 अपहरणकर्ताओं को जिनके द्वारा 05 करोड़ फिरौती की मांग की गयी थी, उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध आग्नेयाख- 1 पिस्टल, 1 पौनिया राइफल तथा प्रयुक्त व जीवित कारतूस बरामद हुए। इस साहसिक मुठभेड़ के लिए प्रशान्त कुमार एवं  मंजिल सैनी को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर “गैलेण्ट्री मेडल” से सम्मानित किया गया है। प्रशान्त कुमार को गैलेण्ट्री के लिए  राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाने वाला यह चौथा पदक है। प्रशान्त कुमार को इससे पहले भी सहासिक कार्यों के लिए समय-समय पर विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रशांत कुमार को यह भी मिले मेडल
  • . सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 2007
  • . दीर्घकालीन सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 2014
  • . उत्कर्ष सेवाओं के लिए मा० मुख्यमंत्री जी का उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक, 2018
  • . मुख्यमंत्री का कुंभ मेला पदक, 2019
  • . पराक्रम पदक, 2020
  • . वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 2020
  • . गृहमंत्री , भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक, 2021
  • . वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रथम बार, 2021
  • . वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक द्वितीय बार, 2022
  • . डीजी, सीआईएसएफ कमंडेशन डिस्क, 2011
  • . डीजी, आईटीबीपी कमंडेशन डिस्क सिल्वर, 2012
  • . डीजी, आईटीबीपी कमंडेशन डिस्क गोल्ड, 2012
  • . डीजी, यूपी कमंडेशन डिस्क सिल्वर, 2018
  • . डीजी, यूपी कमंडेशन डिस्क गोल्ड, 2019
  • . डीजी, यूपी कमंडेशन डिस्क प्लेटिनम, 2020

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777