उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

पत्नी की हत्या कर SDRF जवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के जवान अजय सिंह ने पत्नी नीलम (23) की हत्या कर दी। इसके बाद घर के भीतर फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। मंगलवार सुबह अजय परेड में शामिल नहीं हुआ तब अधिकारियों ने उसकी तलाश शुरू की। बिजनौर के नूरनगर भरदरसा स्थित किराये के मकान में पति-पत्नी का शव मिला। पुलिस ने दम्पती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजनौर प्रभारी निरीक्षक अरविंद राणा के मुताबिक, मूलरुप से आगरा जनपद के अछनेरा निवासी अजय सिंह एसडीआरएफ मुख्यालय में तैनात था। वह पत्नी नीलम के साथ बिजनौर के नूरनगर भरदरसा इलाके में रणवीर सिंह यादव उर्फ रामू के मकान में किराए पर रहता था। मंगलवार सुबह मुख्यालय के ग्राउंड पर परेड होनी थी, परेड में सभी जवान और अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन अजय सिंह नहीं पहुंचा। करीब 8 बजे साथियों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया मगर उसका फोन नहीं उठा। अधिकारियों के कहने पर साथी पीसी शहंशाह कटिहार अजय सिंह के कमरे पर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाते हुए अजय को आवाज दी। बावजूद इसके दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद साथी ने रोशनदार से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। बताया कि SDRF जवान अजय सिंह का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि नीलम बिस्तर पर मृत हालत में पड़ी थी।

दरवाजा भीतर से लॉक था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ जवानों की मदद से दरवाजा खोला। वीडियोग्राफी (Video-graphy ) करते हुए दम्पती के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में SDRF जवान अजय सिंह ने पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या दी। उसके बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल, हत्या और आत्महत्या पर संशय बरकरार है। इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

बिजनौर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था, इसलिए बाहर से कोई आया है ऐसा नहीं कह सकते है। SDRF जवानों की मदद से पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा था। कहाकि अगर SDRF जवान अजय सिंह ने पत्नी नीलम के साथ मारपीट की होती तो उसके शरीर पर चोट होती। हालांकि, उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए है। पुलिस के मुताबिक ये घटना बीती रात की है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी गई थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button