खेल-खिलाड़ी

सात्विक-चिराग बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में करेंगे वापसी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शेनजेन (चीन)। पेरिस ओलंपिक की नाकामी को भुलाते हुए भारत की शीर्ष युगल टीम सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए वापसी करेगी। दुनिया की पूर्व नंबर एक टीम सात्विक के कंधे की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक के बाद से प्रतिस्पर्धा से दूर है। दोनों आर्कटिक ओपन, डेनमार्क ओपन और चाइना ओपन नहीं खेल सके थे। अगस्त में मथियास बो के जाने के बाद से दोनों के पास कोच भी नहीं है। पिछली बार उपविजेता रहे सात्विक और चिराग पहले दौर में चीनी ताइपै के यांग पो सुआन और ली झे हुइ से खेलेंगे।

वहीं पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन खराब फॉर्म से उबरकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे। अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद दोनों ने लंबा ब्रेक लिया था लेकिन खोया फॉर्म हासिल नहीं कर सके। पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल में हारने के बाद लक्ष्य आर्कटिक सुपर 500 और डेनमार्क ओपन में जल्दी हार गए। इसके बाद कुमामोतो मास्टर्स जापान में पहले ही दौर में बाहर हो गए। वह पहले दौर में मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त ली जि जिया से खेलेंगे।

दो बार की ओलंपिक चैम्पियन सिंधु फिनलैंड में कनाडा की मिचेले ली के खिलाफ पहले दौर में हार गई थी। सिंधु यहां पहले दौर में थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से खेलेंगी। महिला एकल में आकर्षि कश्यप पहले दौर में जापान की तोमोका मियाजाकी से और मालविका बंसोड लाइन होजमार्क के से खेलेगी। महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली का सामना चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी लियू शेंग शू और तान निंग से होगा। बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी मिश्रित युगल खेलेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button