पंजाब

व्यापारियों के लिए वरदान साबित हुई ‘सरकार- व्यापार मिलनी’

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा की गई ‘सरकार-व्यापार मिलनी’ व्यापारियों की तरफ से उठाए गए मुद्दों के तत्काल निपटारे के लिए उपयुक्त मंच साबित हुई।

बातचीत के दौरान जब एक व्यापारी ने तलवाड़ा में बी. बी. एम. बी. अस्पताल के कार्यशील न होने के कारण तलवाड़ा के निवासियों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री ने तुरंत पी. एस. पी. सी. एल. के चेयरमैन को इस मुद्दे को बी. बी. एम. बी. अधिकारियों के समक्ष उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बी. बी. एम. बी. अस्पताल को अपग्रेड करने का मुद्दा भी अधिकारियों के समक्ष उठाएगी और लोगों के लिए मानक इलाज यकीनी बनाया जायेगा।

एक अन्य व्यापारी की तरफ से मंडियों की दुर्दशा सम्बन्धी उठाए गए मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने राज्य भर की मंडियों में बुनियादी ढांचे को आधुनिक रास्ते पर अप्पग्रेड करने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्योगों की भलाई के लिए हर संभव यत्न किये जाएंगे।

इसी तरह जब एक व्यापारी ने होशियारपुर के गौशाला बाज़ार में वाहनों की पार्किंग न होने देने के कारण व्यापारियों को हो रही असुविधा का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री ने तुरंत डी. एम. ओ. दफ्तर में पार्किंग की जगह उपलब्ध करवाने के हुक्म दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्योगों को होने वाली मुश्किल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

एक व्यापारी की तरफ से उठाए गए एक और मुद्दे के बारे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब 2 करोड़ रुपए तक का कारोबार (टर्नओवर) करने वाले सभी व्यापारियों को सेहत बीमा मुहैया करवाएगी। पहले यह सुविधा सिर्फ़ एक करोड़ रुपए की टर्नओवर वाले व्यापारियों को ही मिलती थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777