विविध

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एक मरीज द्वारा अपनी महिला सहकर्मी की कथित पिटाई का आरोप लगाते हुए आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। परिसर में सुरक्षा कड़ी करने और डॉक्टर-मरीज अनुपात में सुधार करने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने बुधवार शाम भी हड़ताल की थी जिसके कारण आपात सेवाएं प्रभावित हुई थीं। सुरक्षा गार्ड ने मरीजों को आपात सेवा के दरवाजे से ही लौटा दिया।

रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धीर सिंह ने दावा किया, ‘‘कल दोपहर करीब ढाई बजे एक 30 वर्षीय मरीज ने ओपीडी में एक महिला डॉक्टर की पिटाई कर दी। महिला मरीज आरोप लगा रही थी कि उसके इलाज में देरी हो रही है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘यहां ऐसी घटनाएं आम हो गयी हैं। हम मांग करते हैं कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। डॉक्टर-मरीज के अनुपात में भी संतुलन होना चाहिए। हम अपनी मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।’’ घटना के संबंध में सफदरजंग थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777