कारोबार

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को बल मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.05 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

थोड़ी देर में 83.01 प्रति डॉलर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.98 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,721.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button