कारोबार

रुपया 5 पैसे गिरकर हुआ 88.76 प्रति डॉलर, अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और शेयर बाजार में कमजोरी का असर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ पांच पैसे टूटकर 88.76 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.68 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में 88.76 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को 88.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार, सर्राफा बाजार और जिंस बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.88 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.17 अंक टूटकर 80,684.14 अंक पर और निफ्टी 76.75 अंक फिसलकर 24,759.55 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,605.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button