कारोबार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.95 पर पहुंचा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.95 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.94 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में यह 82.93 से 82.95 के सीमित दायरे में रहा। खबर लिखे जाने तक रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर कारोबार कर रहा था, जो सोमवार के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 103.64 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,051.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button