विविध

Rudra Ke Rakshak में नजर आयेंगी सिंपल कौर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
अपने बेमिसाल अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री सिंपल कौर बिग मैजिक के शो ‘रुद्र के रक्षक’ (Rudra Ke Rakshak) में नजर आयेंगी। बच्चों की कल्पना जगत को दर्शाता यह शो अपनी आकर्षक और दिलचस्प कहानी से दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
कहानी को और आकर्षक बनाने और उसमें एक नया ट्विस्ट लाने के लिये शो में एक नई एंट्री हो रही है।प्रोडक्शन के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया,‘‘सिंपल कौर शो में सम्मोहिनी के रूप में नजर आयेंगी। वो गुरुकाल की शैतानी चालों को नाकामयाब करने में ‘रुद्र के रक्षक’ (Rudra Ke Rakshak) की तिकड़ी की मदद लिये यहां आई है। उन्हें गुरुकाल के करीबी, शकूर पर अपनी तरकीबें आजमाते हुए दिखाया जायेगा।
इस बारे में पूछे जाने पर सिंपल ने कहा,‘‘मुझे हमेशा ही बच्चों की काल्पनिक दुनिया वाले शोज पसंद आते रहे हैं और पहले भी मैं इस तरह के शोज में काम कर चुकी हूं। ‘रुद्र के रक्षक’ (Rudra Ke Rakshak) का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं इसमें एक परी सम्मोहिनी की भूमिका निभा रही हूं, जो शो में बच्चों की तिकड़ी की मदद करती है। वो गुरुकाल के खतरनाक इरादों से रक्षा करने में उन बच्चों की मदद करती है।’’
सिंपल के प्रशंसकों के लिये निश्चित रूप से यह बहुत ही अच्छी खबर है। सिंपल काफी लंबे अंतराल के टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। इस बेहतरीन अदाकारा को सम्मोहिनी के रूप में देखने के लिये, बने रहिये ‘रुद्र के रक्षक’ (Rudra Ke Rakshak) के साथ, प्रत्येक सोमवार-से शुक्रवार, शाम 6 बजे, केवल बिग मैजिक
पर।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button