खेल-खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने वीडियो शेयर कर वनडे रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया विराम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2025 में टी20 फॉर्मेट में हिस्सा ले रही है। दूसरी ओर, प्रशंसक बेसब्री से अक्टूबर में शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। इस उत्साह का मुख्य कारण हैं वनडे कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन अब रोहित ने खुद एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए इन अफवाहों को खत्म कर दिया है।

रोहित ने प्रैक्टिस सत्र का वीडियो किया साझा  

भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां उसे तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी तैयारी के लिए रोहित शर्मा ने अभी से कमर कस ली है। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “फिर से मैदान पर, ये एहसास वाकई शानदार है।” भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को खेलना है। ऐसे में रोहित का इस सीरीज में कप्तानी के साथ खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button