खेल-खिलाड़ी

रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंचे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने पहले सेट में सात सेट प्वाइंट बचाते हुए नाथनिएल लैमोंस और जैकसन विथ्रो को हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

उन्होंने अमेरिकी जोड़ी को 7 . 6, 6 . 1 से हराया। बोपन्ना और एबडेन विम्बलडन सेमीफाइनल में वेसले कूलहोफ और नील स्कूपस्की से हार गए थे। 43 वर्ष के बोपन्ना के पास अपने कैरियर में दूसरी बार ग्रैंडस्लैम पुरूष युगल फाइनल में जगह बनाने का मौका है।

वह 2010 में अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे थे। अब उनका सामना फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत से होगा जिन्होंने अमेरिका के रॉबर्ट गालोवे और अलबानो ओलिवेट्टी को हराया। बोपन्ना मिश्रित युगल से दूसरे दौर में ही बाहर हो चुके हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button