
शिलान्यास के बाद आरंभ हुआ सड़क का निर्माण..
लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के अंतर्गत कुर्मांचल नगर में पार्षद कार्यालय के नजदीक मोनिका ब्यूटी पार्लर के सामने आए विधिवत पूजा अर्चना करके पार्षद भूपेंद्र शर्मा ने सड़क व नालियों के निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखाई।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शिरकत की। पार्षद द्वारा आज शिलान्यास के बाद सभी स्थानीय निवासियों को गुलाब का फूल देकर व माला पहना कर सड़क की सफाई और विधिवत कूड़ा निस्तारण का अनुरोध किया गया।
इस शिलान्यास के बाद सबको मिठाई बांटी गई।



